Sodhi : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम ‘सोढ़ी’ हुए लापता।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ ‘Sodhi’ missing :  पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के “सोढ़ी” गुरुचरण सिंह चार दिनों से लापता हैं। एक्टर के अचानक गायब हो जाने से हर कोई चिंतित है। उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई है क्योंकि मुंबई जाने के बाद से उनकी कोई खबर नहीं मिली है।

आपको बता दे की 4 दिन पहले गुरुचरण सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो को कैप्शन भी दिया, “बहुत दिव्य जन्मदिन पापा 😍😇❤️”। गुरुचरण सिंह की पोस्ट यहाँ देखे :

गुरुचरण सिंह सोढ़ी का लापता होना (Disappearance of Gurucharan Singh Sodhi )

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था, जहां से वोह मुंबई आने के लिए फ्लाइट लेने वाले थे। गुरुचरण के पिता का कहना है , गुरुचरण ना तोह मुंबई पहुंचे है और न ही दिल्ली घर वापस आये है। सोढ़ी को फ़ोन करने की भी कोशिश की गयी है , लेकिन उनका फ़ोन नेटवर्क से बाहर दिखा रहा है। गुरुचरण का फ़ोन न लगने की वजह से उनका परिवार बेहद चिंतित है और गुरुचरण के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे है।

गुरुचरण सिंह सोढ़ी के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई (Gurucharan Singh Sodhi father filled a FIR)

गुरुचरण सिंह के पिता ने इस बात को लेकर एक एफआईआर दर्ज कराइ है। दर्ज की गई एफआईआर में यह लिखा गया है कि 50 साल के गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन अपने डेस्टिनेशन पर तक नहीं पहुंचे। उनका फोन पहुंच से बाहर है, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। उनके प्रयासों के बावजूद, गुरुचरण की लोकेशन का कोई अपडेट नहीं मिल पा रहा है।

Gurucharan Singh Sodhi
फोटो/इंस्टाग्राम गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह सोढ़ी पर फैंस के रिएक्शन (Fan’s reaction on Gurucharan Singh Sodhi )

गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर ने फैंस को चिंता में दाल दिया है। फैंस अपनी चिंता दिखाने के सोशल मीडिया पर कमैंट्स लाखो कमैंट्स किया है। एक फैन ने लिखा “वह एयरपोर्ट से लापता हैं। वही दूसरे ने लिखा है “आशा है आप ठीक होंगे सोढ़ी भाई “। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है “किधर खो गए?” वही एक और फैन ने लिखा है “सोढ़ी पाजी वापस आ जाओ”।

एक यूजर ने कमेंट किआ ” यही अरदास है सोढ़ी पाजी (Gurucharan Singh Sodhi) के बिना। सीरियल लगती नहीं है , कुछ भी अच्छा नहीं है “। वही एक और फैन ने चिंता जताते हुए कहा ” इस तरह की बातें अच्छे लोगों के साथ ही क्यों होती हैं. ये सब कुछ सुन के दुख होता है जब हमारे पसंदीदा अभिनेताओं के साथ ऐसा होता है। आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना 🙏🙏”।

Gurucharan Singh Sodhi
फोटो/इंस्टाग्राम गुरुचरण सिंह

गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने लिए था शो से ब्रेक (Gurucharan Singh Sodhi took break from show)

गुरुचरण सिंह को आखिरी बार टेलीविजन शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में सोढ़ी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए शो से ब्रेक ले लिया था। हालाँकि, शो छोड़ने के बाद भी, शो के दूसरे कलाकारों की तरह उनका भी बचा हुआ पैसा , काफी दिन तक उन्हें नहीं मिला था। बहुत दिनों के बाद जब जेनिफर मिस्त्री वाला विवाद हुआ था , उसी दौरान गुरुचरण सिंह को उनका बचा हुआ पैसा वापस दिया गया था।

गुरुचरण सिंह के अचानक गायब हो जाने से हर कोई हैरान है। उनका परिवार उनकी सुरक्षा और भलाई को लेकर बेहद चिंतित है। एफआईआर दर्ज करने के बावजूद गुरुचरण का पता लगाने में कोई प्रगति नहीं हुई है. हालांकि, गुरुचरण के परिवार को उम्मीद है कि गुरुचरण जल्द ही मिल जाएगा और मामला सुलझ जाएगा।

गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh Sodhi) के अचानक गायब हो जाने की खबर सुनकर आपको कैसा लगा ?  हमें कमैंट्स सेक्शन में जरूर लिखकर बताये। इसके साथ ही हर दिन की गपशप से लेकर फिल्म की चर्चा और आपकी पसंदीदा सेलिब्रिटीज की अपडेट तक। मनोरंजन की सभी रोमांचक ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *