The Great Indian Kapil Show के फैंस का टूटा दिल, हुआ ऑफ एयर।

The Great Indian Kapil Show : द ग्रेट इंडियन कपिल शो ने मनोरंजन की दुनिया में फैंस के दिल में एक अनोखी जगह बना ली है। जैसे-जैसे मौजूदा सीज़न ख़त्म होने वाला है, फैंस उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होगा। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन ख़त्म होने की और बढ़ रहा है। इस शो के पहले सीजन पर आखिरी आने वाले सेलिब्रिटी गेस्ट होंगे कार्तिक आर्यन और उनकी माँ माला तिवारी। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म , चंदू चैंपियन को प्रोमोट करने के लिए शो में आएँगे। कार्तिक आर्यन का शो के ग्रैंड फिनाले में आना , फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 1 सेलिब्रिटी गेस्ट लिस्ट  (The Great Indian Kapil Show season 1 guest list)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस सीजन में रणबीर कपूर, नीतू कपूर , रिद्धिमा कपूर साहनी, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और इम्तियाज अली, विक्की कौशल और सनी कौशल, आमिर खान, सनी देऑल और बॉबी देऑल, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल, एड शीरन (ग्लोबल सिंगर), अनिल कपूर और फराह खान, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर, सानिया मिर्जा, मैरी कॉम और सिफ्त कौर समरा जैसे सेलिब्रिटी गेस्ट आये थे।

The Great Indian Kapil Show goes off air season 2
फोटो @instagram/netflix_in

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 की हुआ घोषणा (The Great Indian Kapil Show – season 2 announced)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मेकर्स ने दूसरे सीज़न की घोषणा करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया है। मेकर्स ने नेटफ्लिक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो-बार, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में!🤩 और नए सीज़न का इंतज़ार करते हुए सीज़न 1 बिंज करलो!”।

साथ में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दुनिया भर के फैंस से मिले जबरदस्त प्यार के लिए शुक्रिया कहा और फैंस को ये उम्मीद दी है की अगले सीज़न के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस वीडियो के आने से और वीडियो में लिखे हुए कैप्शन कैप्शन से , शो के सीजन 2 का ऐलान कर दिया गया है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 2 की घोषणा के साथ, फैंस निश्चिंत हो सकते हैं कि अधिक हँसी और मनोरंजन आने वाला है।

The Great Indian Kapil Show goes off air season 2
फोटो @instagram/netflix_in

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फैंस का रिएक्शन (Fans reaction on The Great Indian Kapil Show)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो ( The Great Indian Kapil Show) के ऑफ एयर जाने की खबर सुनते ही , फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है “द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मेकर्स ने दूसरे सीज़न की वे शो रद्द कर रहे हैं क्योंकि यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। यह दर्शकों को यह बताने का एक आसान तरीका है कि “पहला सीज़न” खत्म हो गया है, एक बार जब वे भूल जाते हैं तो वे इसे पुनर्जीवित करने की जहमत नहीं उठाएंगे।”

वही दूसरे फैन ने लिखा है “सीज़न 2 के लिए उत्साहित”। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा है ” सीजन 2 में सुनील छेत्री द ग्रेट इंडियन कपिल शो ( The Great Indian Kapil Show) में आए थे”। वही एक और फैन ने लिखा “मुझे कपिल शर्मा का शो बस कॉमेडी बहुत पसंद है “।  फैंस के रिएक्शन यहाँ पढ़े :

The Great Indian Kapil Show goes off air season 2
फोटो @instagram/netflix_in

द ग्रेट इंडियन कपिल शो की कास्ट और क्रू (The Great Indian Kapil Show cast & crew)

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ये सीजन , 30 March 2024 को नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ था। यह नेटफ्लिक्स की पहली इंडियन सीरीज़ थी जो पूरे एक महीने तक ग्लोबल लेवल पर पर ट्रेंड कर रही थी। इस सीजन में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक , राजीव ठाकुर एक साथ नज़र आये थे। सीजन वन में 11 एपिसोड थे , इस सीजन को कपिल शर्मा, अक्षित लाहौरिया और गुरजोत सिंह ने मिलकर प्रोडूस किया था।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो ( The Great Indian Kapil Show) के ऑफ एयर जाने की खबर सुनकर आपको कैसा लगा ? हमें कमैंट्स सेक्शन में जरूर लिखकर बताये। इसके साथ ही हर दिन की गपशप से लेकर फिल्म की चर्चा और आपकी पसंदीदा सेलिब्रिटीज की अपडेट तक। मनोरंजन की सभी रोमांचक ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *