Malaika Arora का इमोशनल पोस्ट, अर्जुन कपूर से हुआ ब्रेकअप।

Malaika Arora Breakup with Arjun Kapoor : अपने बेबाक स्टाइल और डांस मूव्स के लिए मशहूर बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा , एक बार फिर सर्खियों में आ गई है। मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप कर लिया है। पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया, जिसने उनके फैंस को हैरानी में दाल दिया है।

मलायका अरोड़ा ने किया इमोशनल पोस्ट (Malaika Arora’s Emotional post on Instagram)

मलायका ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर, अपने ब्रेकप के बाद एक स्टोरी पोस्ट की है , जिससे देखकर और पढ़कर उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए है। दरअसल मलाइका , एक्टर अर्जुन कपूर को पिछले पांच साल से डेट कर रही थी और उन्होंने पिछले ही कुछ दिनों में अर्जुन से ब्रेअकप कर लिया था। उनके फैंस ब्रेअकप की वजह को समझने की कोशिश कर ही रहे थे की मलाइका की स्टोरी आ गई।

Malaika Arora and singh again actor Arjun Kapoor break up
फोटो @instagram/malaikaaroraofficial

क्या लिखा है मलायका अरोड़ा की पोस्ट में ? (Malaika Arora’s Emotional post )

मलायका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “गुड़ मॉर्निंग, पृथ्वी पर सबसे बड़ा खजाना वे हैं जो हमें प्यार करते हैं और हमारा समर्थन करते हैं। उन्हें खरीदा या रिप्लेस नहीं किया जा सकता है, और हम में से प्रत्येक के पास उनमें से केवल कुछ ही हैं।” इस पोस्ट में मलाइका अपने करीबियों का शुक्रिया अदा कर रही है। उनके शब्द सच्चे रिश्तों के महत्व की ओर इशारा कर रहे है, खासकर जब उनकी पर्सनल ज़िन्दगी में उथल पुथल चल रही है।

Malaika Arora and singh again actor Arjun Kapoor break up
फोटो @instagram/malaikaaroraofficial

मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रेलशनशिप (Malaika Arora & Arjun kapoor relationship)

मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा। उन्होंने 2019 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था और तब से, इन दोनों की जोड़ी, बॉलीवुड में सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है।दोनों साथ में ही इवेंट्स हो या पार्टीज हो देखे जाते थे। हाल ही में इन दोनों की शादी की खबरे भी आ रही थी , लेकिन उसकी उल्ट में इनके ब्रेअकप की खबर आना , एक शॉक जैसा है।

Malaika Arora and singh again actor Arjun Kapoor break up
फोटो @instagram/malaikaaroraofficial

मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेअकप पर फैंस का रिएक्शन (Fans reaction on Malaika Arora and arjun kapoor breakup)

ब्रेकअप की खबर सुनने के बाद से ही , फैंस मलायका अरोड़ा के फ्यूचर प्लान के बारे में जानने की कोशिश कर रहे है। क्या वह अपने करियर पर अधिक ध्यान देगी या ठीक होने के लिए कुछ समय निकालेगी? मलाइका हमेशा से ही फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रही है , और बहुत सरे लोगो को फिटनेस से प्रेरित करती रहती है। हो सकता है कि वह खुद को बिजी रखते हुए अपनी फिटनेस और काम पर ध्यान दे। मलाइका अरोरा , अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी है।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्मे (Malaika Arora ex boyfriend Arjun kapoor upcoming movies)

अर्जुन कपूर , फिलहाल “मेरी पत्नी का रीमेक” (Meri Patni Ka Remake) और “सिंघम अगेन” ( Singham Again) फिल्म की शूटिंग कर रहे है। दोनों फिल्मे इसी साल रिलीज़ होंगी। “सिंघम अगेन” फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है , ये एक एक्शन फिल्म है।

Malaika Arora and singh again actor Arjun Kapoor break up
फोटो @instagram/arjunkapoor

मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेअकप (Malaika Arora Breakup with Arjun Kapoor) को लेकर आपका क्या मानना है ? हमें कमैंट्स सेक्शन में जरूर लिखकर बताये। इसके साथ ही हर दिन की गपशप से लेकर फिल्म की चर्चा और आपकी पसंदीदा सेलिब्रिटीज की अपडेट तक। मनोरंजन की सभी रोमांचक ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *