Deepika Padukone संग रणवीर सिंह पहुंचे वोट करने , बेबी बम्प हुआ वायरल

Deepika Padukone – Ranveer Singh Lok sabha Elections 2024 : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री की बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं, दोनों ने मैचिंग सफेद शर्ट और नीली डेनिम पहनी हुई है।

Deepika Padukone Ranveer Singh Lok sabha Elections 2024 BABY BUMP
फोटो @ X

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे वोट करने (Deepika Padukone – Ranveer Singh at Lok sabha Elections 2024 )

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज मुंबई में वोट डालते हुए कई मशहूर हस्तियों को देखा गया। इसी के चलते आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें कई कैमरों ने कैद की है। इन तस्वीरों की खास बात है दीपिका पादुकोणे और उनका बेबी बंप। सोशल मीडिया “X” पर एक वीडियो शेयर की गयी है , जिसमे दोनों पति पत्नी को एक दूसरे का साथ निभाते हुए एक साथ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो को यहाँ देखे :

https://x.com/BorntobeAshwani/status/1792457271143960972

Deepika Padukone Ranveer Singh Lok sabha Elections 2024 BABY BUMP
फोटो @ X

 

दीपिका पादुकोण ने बताई डेलिवेरी डेट (Deepika Padukone delivery date)

दीपिका पादुकोण ने इस साल फरवरी में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर को सोशल मीडिया से अपने फैंस के साथ शेयर किआ था। हाल ही में दीपिका ने ये भी बताया है की उनका बच्चा सितंबर 2024 में आने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद से ही फैंस दीपिका और रणवीर की जुडी हुई खबर का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते है।

Deepika Padukone Ranveer Singh Lok sabha Elections 2024 BABY BUMP
फोटो @instagram/deepikapadukone

दीपिका पादुकोण और बेबी बंप (Deepika Padukone and her baby bump)

हाल ही में दीपिका की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का बेबी बुम्प साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है। दरअसल इन दोनों की जोड़ी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के लिए वोटिंग सेंटर पर गई थी। दीपिका और रणवीर सफेद शर्ट और नीली डेनिम में ट्विनिंग कर रहे थे, फैंस को दोनों को साथ में देखकर बहुत ख़ुशी हुई है। रणवीर सिंह एक होनहार पति की ड्यूटी निभाते हुए पत्नी दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से निकलते हुए उनकी गाडी में बैठाया।

दीपिका पादुकोण और सरोगेसी की अफवाहें (Deepika Padukone and surrogacy romours)

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण की सरोगेसी अपनाने की अफवाहें सामने आई थीं। हालाँकि, दीपिका ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि वह हकीकत में बच्चे को खुद पाल रही हैं।

Deepika Padukone Ranveer Singh Lok sabha Elections 2024 BABY BUMP
फोटो @ X

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट (Deepika Padukone & Ranveer Singh upcoming projects)

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म “फाइटर” (Fighter) में देखा गया था, इस साल वह ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) और ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में नजर आएंगी। दूसरी ओर, रणवीर सिंह, जिन्हें पिछले साल “रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी” (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में देखा गया था, वह “सिंघम अगेन” में नज़र आएंगे। “सिंघम अगेन” फिल्म 16 अगस्त, 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone & Ranveer Singh) को एक साथ देखकर आपको कैसा लगा ? हमें कमैंट्स सेक्शन में जरूर लिखकर बताये। इसके साथ ही हर दिन की गपशप से लेकर फिल्म की चर्चा और आपकी पसंदीदा सेलिब्रिटीज की अपडेट तक। मनोरंजन की सभी रोमांचक ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *