Arjun Kapoor की YRF को छोड़ने की असली वजह आई सामने ,यहाँ पढ़े।

Arjun Kapoor YRF & Matrix : अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में अपने 12 साल पूरे करके अपने करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। हालाँकि, इस जश्न के बीच, एक ध्यान देने वाली बात सामने आई है – अर्जुन कपूर ने यशराज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट (YRF talent Management) को अलविदा कह दिया है और अपने करियर को आगे बढ़ने के लिए दूसरी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ रहे है। अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म “इश्कजादे” से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी डेब्यू फिल्म की झलकियां हैं।

अर्जुन कपूर की YRF के साथ शुरवात कैसे हुई ? (How did Arjun Kapoor start with YRF?)

अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट करके की थी। यशराज फिल्म्स के साथ अर्जुन की पहली फिल्म थी रोमांटिक ड्रामा इश्कजादे (2012), इसमें अर्जुन , एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ नज़र आये थे। इसके बाद अर्जुन ने एक्शन थ्रिलर औरंगजेब (2013) की , और इसके अगले साल अर्जुन ने गुंडे फिल्म की जो एक क्राइम एक्शन थी जिसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान भी थे।

“इश्कजादे” फिल्म को YRF ने न केवल प्रोडूस किया था बल्कि अर्जुन कपूर का काम सँभालने की भी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन , अब 12 साल के बाद , अर्जुन कपूर और YRF ने अपने रास्तें अलग अलग कर लिए है। अर्जुन कपूर ने नयी टैलेंट एजेंसी को ज्वाइन कर लिया है।

Arjun Kapoor leaves YRF's talent management , Aditya chopra
फोटो @instagram/arjunkapoor

अर्जुन कपूर ने YRF को छोड़ने का क्यों किआ फैसला ? (Why did Arjun Kapoor decide to leave YRF?)

रिपोर्ट्स के हिसाब से , Arjun Kapoor ने YRF को अचानक से नहीं छोड़ा है , बल्कि सोच समझकर अपने करियर को आगे बढ़ने के लिए और नयी चुनोतियाँ का सामना करने के लिए ये फैसला लिया है। अर्जुन का मानना है की किसी भी कंपनी का लम्बे समय का साथ होना बहुत बड़ी बात होती है , लेकिन कभी कभी हमें नए लोगो के साथ भी खुद को काम करने का मौका देना चाहिए , एक नयी शुरुवात करनी चाहिए। अर्जुन के इस फैसले से YRF के मालिक आदित्य चोपड़ा और उनके बीच के रिश्ते में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। ये दोनों भविस्य में एक दूसरे के साथ काम करते हुए नज़र आ सकते है।

अब किस टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के साथ है अर्जुन कपूर? (Which talent management agency is Arjun Kapoor with now?)

Arjun Kapoor leaves YRF's talent management , Aditya chopra
फोटो @instagram/arjunkapoor

अर्जुन कपूर का काम अबसे रेशमा शेट्टी की जानी मानी टैलेंट एजेंसी मैट्रिक्स आईईसी प्राइवेट लिमिटेड संभालेगी। इस कंपनी ने शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा , आलिया भट्ट , राम चरण, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा जैसे सेलिब्रिटीज के साथ काम किया हुआ है। मैट्रिक्स आईईसी प्राइवेट लिमिटेड , अर्जुन कपूर के कररेर को नयी ऊचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। एक नई पीआर टीम के साथ, अर्जुन कपूर अपने करियर में बढ़ोतरी के लिए इस बदलाब को लेकर बहुत खुश है।

अर्जुन कपूर के आने वाले प्रोजेक्टस ? (Arjun Kapoor’s upcoming projects?)

जहा एक तरफ अर्जुन कपूर ने अपने करियर के एक चैप्टर को अलविदा कहा है वही दूसरी तरफ अर्जुन जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इस साल रिलीज़ होने वाली एक्शन के मास्टर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंघम अगेन” (Singham Again) में अर्जुन नज़र आएंगे। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, और जैकी श्रॉफ ( Ajay Devgn, Kareena Kapoor Khan, Akshay Kumar, Ranveer Singh, Deepika Padukone, and Tiger Shroff) हैं।

Arjun Kapoor leaves YRF's talent management , Aditya chopra
फोटो @instagram/arjunkapoor

इसके अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कॉमेडी फिल्म “मेरी पत्नी का रीमेक” (Meri Patni Ka Remake) में एक बार फिर रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। हाल ही में , प्रोडूसर और अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर ने भी घोषणा की थी कि “नो एंट्री 2” (No entry 2) फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म को अनीस बाज़मी डायरेक्ट कर रहे है और इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ साथ वरुण धवन दिलजीत दोसांझ , कृति सेनन, मानुषी छिल्लर और श्रद्धा कपूर नज़र आ सकते है।

अर्जुन कपूर ने कहा YRF को अलविदा (Arjun kapoor bids goodbye to YRF talent agency) ये जानकर आपको कैसा लगा ? हमें कमैंट्स सेक्शन में जरूर लिखकर बताये। इसके साथ ही हर दिन की गपशप से लेकर फिल्म की चर्चा और आपकी पसंदीदा सेलिब्रिटीज की अपडेट तक। मनोरंजन की सभी रोमांचक ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *